झारखंड : हाथियों ने शख्स को कुचलकर मार डाला

रांची, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखंड के जामतारा जिले में गुरुवार को हाथियों के एक झुंड ने एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला।

पुलिस के अनुसार, 22 हाथियों का एक झुंड धनबाद जिले से नुर्गी गांव पहुंच गया था। पीड़ित रुस्तम मियां नित्य क्रिया करने जा रहा था, तभी हाथियों ने उसका पीछा किया और उसे कुचलकर मार डाला।

वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव बरामद कर लिया है।

पीड़ित परिवार को घटना के बाद सहायता राशि के रूप में 25,000 रुपये का चेक प्रदान किया गया।

झारखंड सरकार हाथियों द्वारा मारे जाने वाले लोगों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देती है, जिसके तहत 25,000 तत्काल दिए गए हैं और बाकी राशि को आधिकारिक औपचारिकता को पूरा करने के बाद दिया जाएगा।

झारखंड में वर्ष 2000 से हाथियों के हमले में 800 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493