तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

हैदराबाद, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा एवं व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।

मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई और यह शाम पांच बजे तक जारी रहेगी।

राज्य के लगभग 2.8 करोड़ मतदाता 1,821 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

तेलंगाना में 51,796 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है, जो 2013 में हुए चुनाव के मुकाबले 14.25 फीसदी अधिक है।

सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को कांग्रेस के नेतृत्व वाले पीपुल्स फ्रंट से कड़ी टक्कर मिल रही है।

तेलंगाना की 119 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने तेदेपा, सीपीआई और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ गठबंधन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493