उप्र में सड़क दुर्घटना, 5 की मौत

आगरा, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर कार की एक ट्रक से टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हादसा गुरुवार को खंदौली के पास हुआ।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घायल हुए चौथे व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ा जबकि आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के आपात वार्ड में भर्ती कराने के एक घंटे के बाद एक और शख्स ने दम तोड़ दिया।

स्कॉर्पियो में सवार ये सभी पीड़ित आगरा की ओर जा रहे थे कि हाथरस जा रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

सड़क हादसे का शिकार हुए सभी लोग अलीगढ़ जिले के एक गांव से थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493