मप्र : खजुराहो में न्यूनतम तापमान 6़ 5 डिग्री सेल्सियस

भोपाल, 7 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ लेकिन ठंड का असर बना हुआ है।

खजुराहो में न्यूनतम तापमान साढ़े छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में ठंड का असर बढ़ रहा है। शुक्रवार को धीमी गति की हवाओं ने चुभन पैदा कर दी। मौसम साफ होने के साथ खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई। राज्य के कई हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

खजुराहो राज्य में सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14़ 6 डिग्री, ग्वालियर का 7़ 9 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26़ 8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27़ 8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26़ 5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26़1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493