हिमाचल : कार्टरोड से मालरोड को जोड़ने वाली लिफ्ट का लोकार्पण

शिमला, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार को यहां आम जनता और पर्यटकों की सुविधा के लिए कार्टरोड से मालरोड शिमला को जोड़ने वाली लिफ्ट का लोकार्पण किया। इस लिफ्ट के निर्माण पर 6.20 करोड़ रुपये की लागत आई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लिफ्ट में एक समय में 26 लोगों को लाने अथवा ले जाने की क्षमता होगी और यह लिफ्ट आपातकालीन अलार्म प्रणाली, संगीत, टेलीफोन क्नेक्टिविटी तथा घड़ी आदि सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।

उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से शिमला आने वाले लोगों, पर्यटकों तथा बुजुर्ग एवं बीमार व्यक्तियों को सुविधा मिलेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493