वृंदावन में आज से ‘नारी शक्ति कुंभ’ का आगाज

लखनऊ/मथुरा, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रदेश सरकार और आगरा के डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से वृंदावन में शनिवार को नारी शक्ति कुंभ का आगाज होगा।

प्रदर्शनी के उद्घाटन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। साध्वी ऋतंभरा कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी।

डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने बताया कि नारी शक्ति कुंभ के उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के अलावा प्रदेश की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी आदि मौजूद रहेंगी।

डॉ. दीक्षित ने बताया कि नारी शक्ति कुंभ में नौ दिसंबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण व गोवा की राज्यपाल मृदुला सिंहा संबोधित करेंगी।

उन्होंने बताया कि महिला कुंभ में उन महिलाओं का सम्मानित किया जाएगा, जो समाज में कुछ परिवर्तन लेकर आईं।

कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति का जनजागरण है। इसका ध्येय वाक्य ‘जागो मांए जगाओ मां’ होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493