एप्पल ने मैंगो हेल्थ के पूर्व सीईओ को अपने साथ जोड़ा

सैन फ्रांसिस्को, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। एप्पल ने मैंगो हेल्थ के पूर्व सीईओ जेसन ओबेरफेस्ट को कंपनी में शामिल किया है, जिससे कथित रूप से एप्पल के उपयोगकर्ताओं को पर्चो के बारे में निर्देशों का पालन करने और वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल बाजार में अपनी भागीदारी को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सीएनबीसी की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, “ओबेरफेस्ट दवा पालन बाजार में एप्पल के लिए अवसरों और समय पर दवा लेने में लोगों की मदद करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।”

जब लोग अपनी दवाईयां नहीं लेते हैं तो उससे अमेरिकी स्वास्थ्य देखभार प्रणाली पर एक साल में 100 से 289 अरब डॉलर के बीच की लागत आती है।

रिपोर्ट में कहा गया, “ऐसा भी संभव है कि ओबेरफेस्ट का अनुभव एप्पल की मौजूदा पहलों के लिए फिट साबित होगा, जिसमें एप्पल वॉच भी शामिल है, जो लोगों के व्यवहार में बदलाव पर केंद्रित है। साथ ही एप्पल की हेल्थकिट और रिसर्चकिट जैसी स्वास्थ्य सॉफ्टवेयर सेवाओं में भी ओबेरफेस्ट का अनुभव काम आएगा।”

एप्पल ने हालांकि अभी इस पर टिप्पणी नहीं की है। कंपनी वैश्विक स्वास्थ्य देखभार बाजार में अपने प्रयास बढ़ा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493