इंफाल, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रतिबंधित कांगलीपक कम्युनिस्ट पार्टी(केसीपी) के लामफेल समूह के एक पूर्व सदस्य की यहां शनिवार सुबह टहलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसने पिछले वर्ष हिंसा का रास्ता छोड़ दिया था।
पुलिस ने कहा कि एस. मधुचंद्रा(44) की उसके घर के पास हत्या कर दी गई। घटना के बाद बदमाश भागने में सफल रहे।
जब मधुचंद्रा पर हमला किया गया, वह बिश्नुपुर जिले में स्थित अपने शिविर से थांगमीबंद वाथेम लीरक स्थित अपने घर रहने आया था।
पुलिस ने कहा कि वह उन उग्रवादियों में से एक था, जिसने सामान्य जीवन जीने के लिए जुलाई 2017 में हिंसा का रास्ता छोड़ दिया था।
किसी ने भी हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।
dharmpath.com dharmpath