राजस्थान : राजमार्ग पर पड़ा मिला बैलट यूनिट बॉक्स

जयपुर, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। राजस्थान के बारां जिले में शाहाबाद कस्बे के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर शुक्रवार रात एक लावारिस बैलट यूनिट बॉक्स पड़ा हुआ मिला।

ग्रामीणों ने बॉक्स की सूचना पुलिस को दे दी। बैलट यूनिट बॉक्स पर किशनगंज 194 और आर-149 लिखा हुआ है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एस.पी. सिंह ने कहा कि दो अधिकारियों अब्दुल रफीक और नवल सिंह को दोषी पाया गया है और उन्हें इस पूरी घटना के बाद निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, “प्रोटोकॉल के मुताबिक, मशीन को स्ट्रॉन्ग रूम में रखने के लिए जिला मुख्यालय भेजा जाना था।”

राजस्थान में नई विधानसभा के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493