उप्र : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या में 4 गिरफ्तार

लखनऊ/हरदोई, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हरदोई में 14 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपियों ने किशोरी के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से किशोरी की मुंह दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपाने के बाद भाग निकले।

उन्होंने बताया कि मामले में जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए। इसके आधार पर इन चारों को गिरफ्तार किया गया और जब इन से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

हरदोई कोतवाली क्षेत्र के गांव मेडु में 22 नवंबर को एक 14 साल की लड़की का गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला था। शव देखकर लग रहा था कि बच्ची के साथ घिनौने तरीके से दरिंदगी की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने इस मामले में हत्या, दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस को कई सबूत मिले। इसके बाद पुलिस ने इलाके के ही चार नौजवानों को आरोपित किया। उसी क्षेत्र के रहने वाले रामजी (19), जितेश यादव (21), आलोक यादव (19) और अतेंद्र उर्फ गोलू (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493