प्रो कबड्डी लीग : बंगाल को हराकर मुंबा फिर से शीर्ष पर

विशाखापट्टनम, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। यू मुंबा ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के इंटर-जोन चैलेंज मुकाबले में शनिवार को बंगाल वॉरियर्स को 31-20 से हराकर जोन-ए में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

मुंबा की 19 मैचों में यह 14वीं जीत है और अब वह 77 अंकों के साथ गुजरात फार्च्यूनजाएंटस को नीचे लुढ़काकर फिर से शीर्ष पर पहुंच गया है।

वहीं, बंगाल को 15 मैचों में छठी हार का सामना करना पड़ा है। टीम अब 43 अंकों के साथ जोन-बी में तीसरे नंबर पर है।

मुंबा की टीम यहां राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में पहले हाफ में छह अंकों से आगे थी और उसका स्कोर 15-9 था। टीम ने दूसरे हाफ में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीत लिया।

मुंबा के लिए सिद्वार्थ देसाई ने कुल सात अंक बटोरे। इनमें छह टच प्वाइंटस और एक बोनस प्वाइंट भी शामिल हैं। उनके अलावा सुरेंद्र सिंह और रोहित बाल्यान को चार-चार अंक मिले।

मुंबा ने रेड से 15, टैकल से 13, आलआउट से दो और एक अतिरिक्त अंक अपने नाम किया।

बंगाल के लिए मनिंद्र सिंह ने पांच और बलदेव सिह तथा रेन सिंह ने चार-चार अंक लिए। बंगाल को रेड से 10, टैकल से आठ और दो अतिरिक्त अंक मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493