जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी के आसार

श्रीनगर, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से कश्मीर घाटी का अन्य इलाकों से संपर्क टूट सकता है।”

लेह का रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री नीचे, श्रीनगर का शून्य से 0.4 डिग्री नीचे, पहगाम का शून्य से 3 डिग्री नीचे और गुलमर्ग का शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू शहर का रात का न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री, कटरा का 8.2 डिग्री, बटोट का 3.2 डिग्री, बनिहाल का 1.5 डिग्री और भदरवाह का 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493