दिल्ली में सुबह धुंध छाई, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धुंध छाई रही। इसके साथ वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह धुंध छाई रही। इसके साथ वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.2 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज दिनभर आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद धुंध छाने की संभावना है”

सुबह 10 बजे पीएम2.5 का औसत स्तर 232 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा जबकि पीएम10 का स्तर 376 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा।

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो कि प्रदूषक कणों के बिखराव के लिए अनुकूल नहीं है।

रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493