प्रो कबड्डी लीग : आखिरी मिनटों में तेलुगू से हारा हरियाणा

विशाखापट्टनम, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। अंतिम दो मिनटों में स्कोर बराबर रहने के बाद हरियाणा स्टीलर्स को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन के इंटर जोन चैलेंज मुकाबले में रविवार को तेलुगू टाइटंस से 31-35 से हार का सामना करना पड़ा।

तेलुगू की 16 मैचों में यह सातवीं जीत है और वह 44 अंकों के साथ जोन-बी में तीसरे नंबर पहुंच गया है। वहीं, हरियाणा को 19 मैचों में 12वीं हार का सामना करना पड़ा है। टीम 39 अंकों के साथ जोन-ए में पांचवें नंबर है।

तेलुगू की टीम यहां राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में पहले हाफ में सात अंकों से आगे थी और उसका स्कोर 20-13 था। लेकिन हरियाणा ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी की और मुकाबला समाप्त होने से दो मिनट पहले तक वह 30-30 की बराबरी पर था। लेकिन फिर इसके बाद तेलुगू ने लगातार अंक लेकर मैच अपने पक्ष में कर लिया।

तेलुगू के लिए राहुल चौधरी ने 12, निलेश शालुंके ने सात और विशाल भारद्वाज ने छह अंक लिए। विजेता टीम ने रेड से 18, टैकल से 15 और आलआउट से दो अंक अपने नाम किया।

हरियाणा के लिए कप्तान मोनू गोयत ने 12 और विकास कंडोला ने सात अंक अपने नाम किए। टीम को रेड से 20, टैकल से सात, ऑलआउट से दो और दो अतिरिक्त भी अंक मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493