देबिना, गुरमीत वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री देबिना बनर्जी तुर्की के इस्तांबुल में इस महीने के अंत में होने वाले वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता गुरमीत चौधरी और अभिनेत्री देबिना बनर्जी तुर्की के इस्तांबुल में इस महीने के अंत में होने वाले वैश्विक सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

अभिनेत्री और लाइफस्टाइल ब्लॉगर देबिना इनफ्लो ग्लोबल सम्मिट 2018 में शामिल होंगी जो 17 दिसंबर से शुरू होगा।

इस सम्मेलन में सोशल मीडिया कंटेट निमार्ता, सलाहकार और कई क्षेत्रों के पेशेवर एकजुट होंगे।

देबिना ने पिछले साल ‘देबिना डीकोड्स’ के नाम से ब्लॉग शुरू किया था।

देबिना ने एक बयान में कहा, “दुनिया भर के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली लोगों के बीच होना रोमांचक है। मैंने अपने जुनून के कारण ब्लॉगिंग शुरू की थी क्योंकि मुझे हमेशा से दिलचस्प भोजन और स्थानों के बारे में लिखना पसंद है।”

उन्होंने कहा, “चूंकि गुरमीत और मैं एक साथ यात्रा करते हैं इसलिए मेरे अधिकांश यात्रा ब्लॉग्स में वह भी शामिल हैं। और इसीलिए शिखर सम्मेलन दल ने गुरमीत को भी निमंत्रण दिया क्योंकि हमेशा एक से भले दो होते हैं और इस तरह उनके लिए भी ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना फायदेमंद होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493