प्रधानमंत्री 27 दिसम्बर को धर्मशाला में रैली को संबोधित करेंगे

शिमला, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्तमान प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में 27 दिसम्बर, 2018 को प्रस्तावित एक रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को रैली स्थल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों को इस बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रैली के लिए एचपीसीए मैदान, पुलिस मैदान या सेल का स्टेडियम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हजारों लोग तथा बड़ी संख्या में लोग इस रैली में भाग लेंगे और इसे एक ऐतिहासिक आयोजन बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर राज्य सरकार की एक साल की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।

ठाकुर ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता तथा प्रदेशभर से लोग रैली में भाग लेंगे और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय नेता, मंत्रीगण तथा प्रदेश के अन्य नेता इस अवसर की शोभा बढ़ाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493