शो और असल जिंदगी की शादी के बीच जद्दोजहद में फंसी अदिति गुप्ता

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘काल भैरव रहस्य 2’ में अर्चना का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री अदिति गुप्ता का कहना है कि उन्हें रील और रियल लाईफ की शादी के लिए समय निकालने की जद्दोजहद का सामना करना पड़ा।

मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘काल भैरव रहस्य 2’ में अर्चना का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री अदिति गुप्ता का कहना है कि उन्हें रील और रियल लाईफ की शादी के लिए समय निकालने की जद्दोजहद का सामना करना पड़ा।

अदिति ने शो के लिए दुल्हन के लुक में दिन और रात शादी के दृश्य की शूटिंग की।

अदिति ने एक बयान में कहा, “शादी की भारी पोशाक पहनकर दिन और रात शूटिंग करना काफी चुनौतीपूर्ण है। यहां तक कि मैं अपनी असली शादी के लिए समय निकालने के लिए भी संघर्ष कर रही हूं। काश हमारे शो के शेड्यूल में बदलाव आए ताकि हम काम के अलावा अपने जीवन का भी आनंद उठा सकें।”

अदिति कबीर चोपड़ा के साथ मंगलवार को शादी कर रही हैं। वह रविवार रात तक शो की शूटिंग में व्यस्त रही थीं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493