जम्मू एवं कश्मीर में बारिश, बर्फबारी

श्रीनगर, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी इलाकों में मंगलवार को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने दिन में मौसम में सुधार की भविष्यवाणी की है।

श्रीनगर, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के मैदानी इलाकों में मंगलवार को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने दिन में मौसम में सुधार की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “दोपहर से मौसम में सुधार होने की संभावना है।”

बनिहाल सेक्टर में ताजा बर्फबारी के चलते सोमवार दोपहर श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग बंद कर दिया गया।

श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड को भी ऐहतियातन बंद कर दिया गया है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री, पहलगाम में शून्य से 2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.2 डिग्री नीचे और कारगिल का शून्य से 7.3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

जम्मू शहर का रात का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री, कटरा का 8 डिग्री, बटोट का 1.8 डिग्री, बनिहाल का 0.2 डिग्री और भदरवाह का 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493