उप्र में ‘केदारनाथ’ के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बॉलीवुड की हालिया रिलीज फिल्म ‘केदारनाथ’ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

फिल्म 2013 में केदारनाथ में आई बाढ़ त्रासदी की पृष्ठभूमि में एक मुस्लिम लड़के और हिंदू लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म से सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने डेब्यू किया है।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम-2) धनंजय मिश्रा की अदालत के समक्ष सोमवार को दायर याचिका में याचिकाकर्ता सिद्धार्थ सिंह ने फिल्म के मुख्य कलाकार सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान और निर्देशक अभिषेक कपूर को नामित किया है।

याचिकाकर्ता (जो खुद एक वकील हैं) ने दो वकीलों रविंद्र विक्रम सिंह और हिमांशु श्रीवास्तव का इस मामले में प्रतिनिधित्व किया है, जिन्होंने अदालत के समक्ष अनुरोध किया है कि फिल्म में 2013 में उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के समय की एक प्रेम कहानी दिखाई गई है जिसमें हजारों की मौत हुई थी।

याचिकाकर्ता ने आपत्ति जताई है कि फिल्म में प्राकृतिक आपदा से हुई भारी तबाही वाली पृष्ठभूमि में प्रेम दृश्य और कथित तौर पर लव-जिहाद को बढ़ावा दिया गया है जबकि पीड़ितों और उनके परिवारों के बीच इस त्रासदी के जख्म अभी भी ताजे हैं।

अदालत ने सुनवाई की तारीख 17 जनवरी तय की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493