कोपा लिबर्टाडोरेस में हार के बाद चुपचाप स्वदेश लौटी बोका जूनियर्स टीम

ब्यूनस आयर्स, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। चिर-प्रतिद्वंद्वदी रिवर प्लेट से कोपा लिबर्टाडोरेस खिताब हारने के बाद बोका जूनियर्स के खिलाड़ी चुपचाप अर्जेटीना लौट आए हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, बोका जूनियर्स के खिलाड़ी सोमवार को यहां ब्यूनस आयर्स के एजीएजा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। हवाई अड्डा पहुंचने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने मीडिया से कोई बात चीत नहीं की।

रविवार को खेले गए फाइनल मैच के दौरान चोटिल हुए मिडफील्डर फर्नादो गागो के टीम के साथ बस में नहीं गए और उन्होंने निजी वाहन से यात्रा की।

खिलाड़ी जब हवाई अड्डा पहुंचे तो उनके स्वागत के लिए वहां एक भी फैन मौजूद नहीं था।

बोका जूनियर्स को अब अपना अगला मैच अगले साल जनवरी में सेन मार्टिन और एटलेटिको टुकुमैन के खिलाफ खेलना है। हालांकि इसके लिए अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई है।

बोका की टीम तालिका में 24 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है।

खिताबी हार के बाद अब ऐसा माना जाने लगा है कि कोच गुइलार्मो बारोस शेलेटो का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और बोका जूनियर्स जनवरी में नए कोच के साथ मैदान में उतरेगी।

45 वर्षीय बारोस के मार्गदर्शन में बोका ने लगातार दो बार चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया है।

रिवर प्लेट ने मेड्रिड में खेले गए फाइनल के दूसरे चरण में बोका जूनियर्स को 3-1 से हराया था।

दोनों टीमों के बीच फाइनल के पहले चरण का मैच 2-2 से ड्रॉ हुआ था और दूसरे चरण में 3-1 से जीत हासिल कर रिवर प्लेट ने 5-3 के कुल अंतर से बाजी मारते हुए खिताब जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493