केसीआर के बेटे ने दोबारा सत्ता में लाने पर जनता का आभार जताया

हैदराबाद, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में राज्य में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की बड़े पैमाने पर जीत से खुश मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे के.टी. रामा राव ने एक बार फिर से सेवा करने का मौका देने पर राज्य की जनता का आभार जताया।

पिता के कैबिनेट में मंत्री रामा राव ने ट्वीट किया, “आभारी, कृतज्ञ और विनीत। केसीआर गरु पर भरोसा बनाए रखने और आपकी सेवा करने के लिए हमें एक और मौका देने के लिए तेलंगाना का धन्यवाद।”

केटीआर के रूप में लोकप्रिय रामा राव सिर्सिल्ला सीट से जीत की ओर बढ़ते मालूम पड़ रहे हैं।

केसीआर के उत्तराधिकारी के रूप में देखे जाने वाले युवा नेता के तेलंगाना राष्ट्र समिति के मुख्यालय पहुंचने पर सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493