राजस्थान : वसुंधरा राजे, गहलोत, पायलट जीते

जयपुर, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने प्रतिद्वंद्वी मानवेंद्र सिंह को हराकर मंगलवार को झालरापाटन विधानसभा सीट से चुनाव जीत गईं

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र ने मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए कुछ सप्ताह पहले ही भाजपा छोड़ी था।

पिछले विधानसभा चुनाव में मानवेंद्र को टिकट देने से मना कर दिया गया था और फिर उन्होंने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए। इसके बाद से भाजपा के साथ सिंह परिवार के रिश्ते खराब हो गए।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा के शंभू सिंह खेतासर को हराकर सरदारपुरा से जीत गए, जबकि राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा के यूनुस खान को हराकर जीत दर्ज की।

राजस्थान विधानसभा चुनाव में खान भाजपा द्वारा चुनावी मैदान में उतारे गए एकमात्र मुस्लिम उम्मीदवार थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493