तेलंगाना में बड़े कांग्रेसी नेता पराजित

हैदराबाद, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी को न केवल विधानसभा चुनाव में भारी हार का सामना करना पड़ा है, बल्कि शर्मिदगी का भी सामना करना पड़ा है, क्योंकि लगभग सभी शीर्ष नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है।

कांग्रेस नेतृत्व वाले पीपुल्स फ्रंट की जीत की स्थिति में जिन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में देखा जा रहा था, उन्हें भी हार का स्वाद चखना पड़ा है।

नेता प्रतिपक्ष के. जना रेड्डी भी नागार्जुनसागर निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार गए।

कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, जिनकी गिरफ्तारी पर पिछले सप्ताह काफी बवाल मचा था, वह भी कोडंगल सीट बरकरार रखने में नाकाम रहे।

रेवंत ने मतदान के बाद घोषित कर दिया था कि अगर वह हार जाते हैं तो राजनीति छोड़ देंगे। तेलंगाना राष्ट्र समिति के पी. नरेंद्र रेड्डी ने कांग्रेस नेता को 9,077 मतों से पराजित किया।

कांग्रेस के एक अन्य कार्यकारी अध्यक्ष पोन्नम प्रभाकर, करीमनगर सीट से हार गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री सर्व सत्यरायण सिकंदराबाद छावनी से जीतने में नाकाम रहे। आंध्र प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजानरसिम्हा एंडोल से हार गए।

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व आंध्र प्रदेश के मंत्रियों जे. गीता रेड्डी, डी.के. अरुणा, जीवन रेड्डी, कोमटरेड्डी वेंकट रेड्डी, पोन्नला लक्ष्मैया, मोहम्मद अली शब्बीर, कोंडा सुरेखा, जी चिन्ना रेड्डी, एन. जनार्दन रेड्डी और मुकेश गौड़ को भी हार का मुंह देखना पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493