कांग्रेस छत्तीसगढ़ में अपनी जिम्मेदारियां निभाएगी : सिंहदेव

टीएस सिंहदेव ने जीत का प्रमाणपत्र हासिल किया। इस दौरान टीएस व उनके समर्थकों के चेहरों पर रौनक देखी गई। उन्होंने समर्थकों के साथ जीत के पल भी शेयर किए। जीत के बाद टीएस सिंहदेव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, “इतनी बड़ी जीत पर उन्हें बहुत खुशी है। यह गहरे संतोष का विषय है कि छत्तीसगढ़, सरगुजा व अंबिकापुर के जनता ने एक ऐसी विजयश्री दी है, जो हमें और जवाबदेही के साथ जनता से बांधकर रखेगी। इतना बड़ा बहुमत व परिवर्तन इस बात का संकेत है कि जनता को हमसे बड़ी उम्मीद है। इस जिम्मेदारी को कांग्रेस पूरा करेगी।”

सरगुजा की जनता ने इतना साथ दिया तो उनके लिए क्या करेंगे? इस सवाल पर उन्होंने कहा, “अपने लोग जब साथ चलते हैं तो ऐसे ही परिणाम आते हैं। कांग्रेस ने एक स्ट्रेटेजी के साथ चुनाव में काम किया। इसी का नतीजा है कि छत्तीसगढ़ से ऐसे परिणाम आए। कांग्रेस के लिए सामूहिक रूप से जवाबदारी की स्थिति बन गई है।”

सिंहदेव ने आगे कहा, “कई बार इतनी बड़ी जीत से खतरनाक परिस्थिति हो जाती है। जितनी बड़ी जीत होती है, उतनी बड़ी जिम्मेदारी भी होती है। उसे पूरा करना उतना ही कठिन होता है, लेकिन मैंने जीवन में चुनौती को सकारात्मक पहलू माना है। लोगों ने जितना सपोर्ट किया है उसे पूरी ईमानदारी व जिम्मेदारी से निभाने की कोशिश करूंगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493