कभी नहीं सोचा था इतनी जल्दी मां की भूमिका निभाऊंगी : तन्वी डोगरा

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। पिछले साल ‘जीजी मां’ के साथ करियर की शुरुआत कर चुकीं अभिनेत्री तन्वी डोगरा ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी उन्हें मां की भूमिका निभानी होगी।

शो में कई अंदाजों में नजर आ चुकीं अभिनेत्री अब बेबी बंप के साथ दिखेंगी।

तन्वी ने बहुत कम उम्र में ही अपनी मां को खो दिया था, इसलिए उनके लिए इस भूमिका को समझना और निभाना चुनौतीपूर्ण है।

तन्वी ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे टेलीविजन पर इतनी जल्द मां की भूमिका निभानी होगी। यह एक ऐसा किरदार है, जिसमें जिम्मेदारी का अहसास होना जरूरी है। मां की भूमिका निभाने के लिए परिपक्वता की आवश्यकता है।”

उन्होंने कहा, “मेरे लिए मां की भूमिका में ढलना थोड़ा मुश्किल था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493