एलटीआई ने नचिकेत देशपांडे को सीओओ नियुक्त किया

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। लार्सन एंड टुब्रो इन्फोटेक (एलटीआई) ने बुधवार को कहा कि कंपनी ने नचिकेत देशपांडे को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है।

एलटीआई आईटी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की सब्सीडियरी है।

एलटीआई से जुड़ने से पहले देशपांडे कॉगनिजेंट टेक्नॉलोजी सॉल्यूशंस के साथ थे।

देशपांडे ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “एलटीआई अगली पीढ़ी की आईटी सर्विस कंपनी बनाने में अग्रणी है और मैं इस बेहतरीन टीम का हिस्सा बनकर उत्सुक हूं। हम उद्योग विशेषज्ञता और प्रौद्योगिकी क्षमता को मजबूत करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493