नई दिल्ली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। राज्यसभा बुधवार को अपरान्ह दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले स्थगन के बाद राज्यसभा की बैठक दोपहर 12 बजे फिर शुरू हुई थी।
जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई, कुछ सांसद सभापति के आसन के समक्ष आ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया।
एक ही मिनट में सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन को अपरान्ह 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
इससे पहले सदन ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज एच.डब्ल्यू. बुश के निधन पर शोक जताया। सदन ने अपनी सदस्य एम.सी. मैरी कॉम की बॉक्सिंग जगत में उपलब्धि के लिए उनकी प्रशंसा की।
इसके तुरंत बाद जिन सांसदों ने स्थगन प्रस्ताव के तहत अपने नोटिस दिए थे, उन्होंने अपने मुद्दों को उठाए जाने की मांग शुरू कर दी।
सभापति नायडू ने कहा कि उन्होंने नोटिसों को स्थगन प्रस्ताव के तौर पर लिए जाने को खारिज कर दिया है, लेकिन दूसरे नियमों के तहत वह मुद्दों को उठाने की अनुमति देने के लिए तैयार हैं।
इस बीच कुछ सदस्य सभापति के आसन के समक्ष जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। इस पर सभापति ने सदन को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
dharmpath.com dharmpath