चैम्पियंस लीग : बार्सिलोना से ड्रॉ खेल अंतिम-16 में टोटेनहम

बार्सिलोना, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। बार्सिलोना के खिलाफ खेले गए मैच को ड्रॉ कर टोटेनहम हॉटस्पर क्लब ने चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में स्थान हासिल कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लुकास मोउरा की ओर से दूसरे हाफ में किए गए गोल से टोटेनहम ने बार्सिलोना को मंगलवार रात खेले गए मैच में ड्रॉ पर रोका।

इस जीत पर टोटेनहम के कोच मॉरीसियो पोचेतीनो ने कहा कि चैम्पियंस लीग के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर टोटेनहम ने ‘मिशन इंपोसिबल’ हासिल किया है।

ओस्माने डेम्ब्ले ने सातवें मिनट में गोल कर बार्सिलोना का खाता खोला। इस बढ़त को बनाए रखते हुए स्पेनिश लीग क्लब ने पहले हाफ का समापन किया।

इसके बाद, टोटेनहम ने दूसरे हाफ में वापसी की। क्लब ने काफी संघर्ष के बाद 85वें मिनट में लुकास के गोल से स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया और अंत में इसी स्कोर से मैच ड्रॉ किया।

टोटेनहम के कोच पोचेतीनो ने कहा, “मैं हमेशा से मानता था कि मैच को जीतना संभव है। हमने कई अवसर बनाए। हालांकि, कई अवसर गंवाए जाने के बाद हमें ऐसा महसूस हुआ था कि आज का मैच हमारे लिए नहीं है लेकिन आखिरकार हम असंभव को संभव करने में सफल रहे। हम मुश्किल ग्रुप में शामिल सबसे बेहतरीन टीम हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493