मप्र में आया अब जनता का राज : सिंधिया

भोपाल, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से कांग्रेस उत्साहित है। प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि अब प्रदेश में जनता का राज आ गया है।

भोपाल, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से कांग्रेस उत्साहित है। प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि अब प्रदेश में जनता का राज आ गया है।

राज्य में कांग्रेस के बहुमत के करीब पहुंचने पर संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बुधवार को सिंधिया ने चुनाव के दौरान लगाए गए नारे का जिक्र करते हुए कहा, ‘माफ करो शिवराज, अब जनता का आया राज।’

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा को जनता की भावना को समझना होगा, जमीनी स्तर पर जाकर देखना होगा, कांग्रेस सभी वगरें के लिए काम करेगी। भाजपा के 200 पार के नारे पर कहा कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आ गए है, सभी राज्यों की सीटों को जोड़ दिया जाए तब भी भाजपा 200 पार नहीं पहुंच पाई है।

ज्ञात हो कि, राज्य में 230 विधानसभा सीटें है और बहुमत के लिए 116 विधायकों की जरुरत है। कांग्रेस के खाते में 114 सीटें आई है। चार निर्दलीय, बसपा के दो और सपा के एक विधायक के समर्थन का कांग्रेस दावा कर रही है। इस तरह कांग्रेस 121 विधायक अपने पास होने का दावा कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493