झारखंड के पूर्व मंत्री आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार

रांची, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति के एक मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का को गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई सूत्रों ने कहा कि उन्हें यहां गिरफ्तार कर लिया गया। एक्का लगातार समन जारी होने के बावजूद सीबीआई अदालत में पेश नहीं हुए थे।

एक्का 2006 से 2008 तक मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रहे थे।

ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए उनके खिलाफ 2009 में राज्य सतर्कता विभाग में शिकायत दर्ज की गई थी।

झारखंड उच्च न्यायालय के दिशानिर्देश पर बाद में मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493