मप्र में कांग्रेस विधायकों की बैठक में एंटनी मौजूद (लीड-2)

भोपाल, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस के विधायकों की बैठक प्रदेश पार्टी दफ्तर में चल रही है। इस बैठक में पार्टी हाईकमान ने एके एंटनी को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है, जो विधायकों के साथ बैठक कर रहे है।

भोपाल, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद कांग्रेस के विधायकों की बैठक प्रदेश पार्टी दफ्तर में चल रही है। इस बैठक में पार्टी हाईकमान ने एके एंटनी को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा है, जो विधायकों के साथ बैठक कर रहे है।

विधायकों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे एंटनी ने कहा है कि वे पार्टी के विधायकों की राय लेंगे। इस बैठक में हिस्सा लेने कांग्रेस के सभी विधायक पहुंच चुके हैं, बैठक पांच बजे से चल रही है। बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने जा रही है, संभावना है कि मुख्यमंत्री के लिए कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया में से कोई एक नाम तय हो सकता है।

इससे पहले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी, सांसद विवेक तन्खा, अरुण यादव का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल आनंदी बेन से मुलाकात कर सरकार बनाने के लिए आवश्यक समर्थन होने का पत्र सौंपा।

ज्ञात हो कि राज्य में 230 विधानसभा सीटें है और बहुमत के लिए 116 विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस के खाते में 114 सीटें आई हैं। चार निर्दलीय, बसपा के दो और सपा के एक विधायक के समर्थन का कांग्रेस दावा कर रही है। इस तरह कांग्रेस 121 विधायक के समर्थन का का दावा कर रही है।

कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना रही है। निर्दलीय, बसपा और सपा का साथ कांग्रेस को है, इसलिए पार्टी बहुमत वाली सरकार बनाने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493