‘भाभी जी घर पर हैं’ ने 18वें आईटीए समारोह में जीते 4 पुरस्कार

मुंबई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। कॉमेडी फैमिली शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ ने 18वें भारतीय टेलीविजन अकादमी (आईटीए) पुरस्कारों में चार पुरस्कार अपनी झोली में डाले, वहीं ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ ने सर्वश्रेष्ठ सीरियल-ड्रामा का सम्मान हासिल किया।

आईटीए स्कूल ऑफ परफॉर्मिग आर्ट्स द्वारा प्रस्तुत आईटीए अवॉर्डस मंगलवार शाम को आयोजित किए गए थे।

मनीष पॉल की मेजबानी और साइरस ब्रोचा, कुणाल विजयकर, सुनील ग्रोवर, गौरव गेरा और शुभांगी अत्रे, आसिफ शेख व रोहिताश्व गौर सहित ‘भाभी जी घर पर हैं’ की टीम ने कई एक्ट किए।

‘भाभी जी घर पर हैं’ ने सर्वश्रेष्ठ सीरियल – कॉमेडी (एडिट 20 संजय व बिनाफैर कोहली), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक – कॉमेडी (शशांक बाली), सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – कॉमेडी (आसिफ व रोहिताश्व) और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कॉमेडी (शुभांगी) के पुरस्कार जीते।

वहीं मोहित रैना और दिव्यंका त्रिपाठी ने क्रमश: ’21 सरफरोश – सारगढ़ी 1897′ और ‘ये है मोहब्बतें’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (ड्रामा) का पुरस्कार जीता। साथ ही अनिरुद्ध राजडेकर को ‘बेपनाह’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक-ड्रामा का पुरस्कार दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493