सिद्धू ने अमरिंदर से मुलाकात की, मतभेदों को खारिज किया

चंडीगढ़, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को यहां मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात की और दोनों के बीच कथित मतभेदों को खारिज करने की कोशिश की।

यह पहली बार है कि पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर समारोह में भाग लेने के बाद सिद्धू ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।

सिद्धू ने अमरिंदर सिंह से उनके आधिकारिक आवास में मुलाकात की जहां सिंह अपनी बीमारी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

सिद्धू जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और क्रिकेटर इमरान खान के निमंत्रण पर समारोह में भाग लेने पाकिस्तान गए थे, वहीं अमरिंदर सिंह ने निमंत्रण को ठुकरा दिया था और कहा था कि पाकिस्तानी सेना भारतीय जवानों की हत्या कर रही है और पंजाब में दोबारा आतंकवाद को पैदा करने की कोशिश कर रही है।

सिद्धू ने बुधवार को कहा कि उनके दौरे को लेकर उठे विवाद और मुख्यमंत्री को लेकर दिए बयान को बेवजह तूल दिया गया।

उन्होंने कहा, “राई का पहाड़ बनाया गया। मुझे और कुछ कहने की जरूरत नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493