योगी पटना पहुंचे, नीतीश से मिले (लीड-1)

पटना, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम यहां पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्घ महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की, और उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

पटना, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम यहां पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्घ महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना की, और उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

योगी ने इस मौके पर खुद को सौभाग्यशाली बताया और कहा कि यहां उनके गुरुदेव भी आए थे।

योगी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मुलाकत की। इस दौरान उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के मंत्री नंदकिशोर यादव भी थे।

राजस्थान में बजरंगबली के किसी खास जाति के संबंध में दिए गए बयान पर उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया।

उन्होंने कहा, “मैंने बस इतना कहा था कि देवत्व व्यक्ति के कृतित्व में समाहित होता है। देवत्व प्रत्येक स्थान पर, प्रत्येक जाति में और प्रत्येक योनि में प्राप्त किया जा सकता है। बजरंगबली उसके उदाहरण हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि हनुमान सभी जातियों में समाहित हैं और सभी के जीवन में खुशहाली देते हैं।

नेपाल के जनकपुर में सीताराम विवाह पंचमी समारोह में भाग लेकर लौटे योगी ने कहा, “यह भारत-नेपाल के प्राचीन संबंधों को दर्शाता है। सांस्कृतिक संबंधों से दो देशों की दोस्ती बढ़े, इससे बेहतर और क्या हो सकता है।”

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार पर उन्होंने कहा, “स्वस्थ लोकतंत्र में हार-जीत तराजू के दो पलड़े हैं। जब हम जीत स्वीकार करते हैं, तो हमें हार भी स्वीकार करनी चाहिए।”

भाजपा की रणनीति को बेहतर बताते हुए उन्होंने हालांकि यह भी कहा, “मध्य प्रदेश और राजस्थान में दुष्प्रचार कर और झूठ बोलकर कांग्रेस सत्ता में पहुंची है। जल्द ही वह ‘एक्सपोज’ होगी।”

इस मौके पर उनके साथ महावीर न्यास समिति के प्रमुख आचार्य किशोर कुणाल भी थे।

इससे पहले योगी के पटना पहुंचने पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने उनका स्वागत किया। पटना हवाईअड्डे से वह सीधे राजभवन पहुंचे। योगी रात्रि विश्राम पटना के राजभवन में करेंगे और गुरुवार सुबह लखनऊ रवाना हो जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493