लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित (लीड-2)

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)।राफेल सौदे की जांच और कई मुद्दों पर चर्चा कराने की विपक्ष की मांग को लेकर गुरुवार को लोकसभा में हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

कार्यवाही दो बार स्थगित होने के बाद जैसे ही शुरू हुई कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और शिवसेना के सदस्य हंगामा व नारेबाजी करते हुए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आसन के समीप पहुंच गए।

महाजन ने शिवसेना सदस्यों को शून्य काल के दौरान मुद्दे को उठाने की अनुमति दी।

शिवसेना के आनंद राव अडसुल ने मांग की कि सरकार को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए अगले आम चुनाव से पहले अध्यादेश लाना चाहिए।

जैसे ही अडसुल ने अपनी बात पूरी की। महाजन ने सदन की कार्यवाही को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493