केसीआर ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली (लीड-1)

हैदराबाद, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। के. चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

यह उनका दूसरा कार्यकाल है।

राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता को राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

तेलंगाना विधान परिषद के सदस्य मोहम्मद महमूद अली ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली।

अली जो पिछली कैबिनेट में उपमुख्यमंत्री थे, उनके फिर से इस पद पर काबिज होने की संभावना है।

केसीआर द्वारा अगले सप्ताह कैबिनेट का विस्तार किए जाने की संभावना है। टीआरएस 119 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 88 सीटों पर जीत दर्ज करके दोबारा सत्ता में आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493