मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी (लीड-1)

नई दिल्ली, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। इंटरपोल ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के आग्रह के बाद इंटरपोल ने यह नोटिस जारी किया।

मेहुल चोकसी 13,500 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपियों में एक है। इस धोखाधड़ी मामले में चोकसी का भतीजा नीरव मोदी भी आरोपी है।

चोकसी गीतांजलि ग्रुप का चेयमैन है। चोकसी ने एंटीगुआ में शरण ली है।

अधिकारी ने कहा, “इंटरपोल ने बुधवार को आरसीएन जारी किया।”

अधिकारियों के अनुसार, आरसीएन जारी होने के साथ चोकसी को इंटरपोल के 192 सदस्य देशों में से कोई भी देश गिरफ्तार कर सकता है, जिसके बाद उसके प्रत्यर्पण या निर्वासन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

नीरव मोदी व मेहुल चोकसी के खिलाफ फरवरी में पीएनबी धोखाधड़ी से जुड़े मामले में ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी की गई थी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा लगाए गए धनशोधन के आरोपों के आधार पर इंटरपोल ने जुलाई में नीरव मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

ईडी ने अक्टूबर में दोनों की भारत व विदेश की 218 करोड़ मूल्य की संपत्तियां कुर्क की थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493