प्रो कबड्डी लीग : तेलुगू ने जीत से किया होम लेग का समापन

विशाखापट्टनम, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। राहुल चौधरी के बेहतरीन 13 अंकों की मदद से तेलुगू टाइटंस ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के छठे सीजन में गुरुवार को मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स को 41-36 से हरा दिया।

यहां राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए अपने होम लेग के आखिरी मुकाबले में तेलुगू की टीम पहले हाफ तक 11 अंकों से आगे थी और उसका 26-15 का स्कोर था। हालांकि पटना ने दूसरे हाफ में अच्छी वापसी की लेकिन वह तेलुगू से आगे नहीं निकल पाई।

तेलुगू की 19 मैचों में यह आठवीं जीत है और अब उसके 50 अंक हो गए हैं। टीम जोन-बी में तीसरे नंबर पर कामय हैं। वहीं, पटना इस हार के बावजूद 52 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार है। पटना की 18 मैचों में यह आठवीं हार है।

तेलुगू के लिए राहुल के अलावा निलेश शालुंके ने नौ और मोहसेन मोगाौदलु ने पांच अंक लिए। तेलुगू को रेड से 22, टैकल से 14, आलआउट से चार और एक अतिरिक्त अंक मिले।

पटना के लिए कप्तान प्रदीप नरवाल ने 12 और जयदीप ने चार अंक बटोरे। टीम को रेड से 24, टैकल से 10 और आलआउट से दो अतिरिक्त अंक मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493