फ्रांस : स्ट्रासबर्ग हमले में 5वां शख्स भी हिरासत में

पेरिस, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में क्रिससम बाजार के पास हुई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने गुरुवार को पाचंवें शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया।

इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई घायल हो गए थे।

यह शख्स घटना के मुख्य संदिग्ध चेरिफ चेकट के गिरोह का ही था।

चेकिट की मां, पिता और दो भाई मंगलवार रात से कस्टडी में हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले जांचकर्ताओं ने संदिग्ध हमलावर की दोनों बहनों से पूछताछ की थी और इनमें से एक के पेरिस स्थित घर में छापा मारा था।

चेकिट (29) ने मंगलवार को कई राउंड गोलियां चलाई थी और चाकू से लोगों पर हमला भी किया था।

इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि 13 घायल हो गए थे, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।

अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493