रायपुर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य की मौजूदा विधानसभा का 12 दिसम्बर से विघटन कर दिया गया है। भारत के संविधान के अनुच्छेद-174 के खंड (दो) के उपखंड (ख) में प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए राज्यपाल की ओर से 12 दिसंबर 2018 को छत्तीसगढ़ राज्य की मौजूदा विधानसभा का विघटन करने संबंधी यह अधिसूचना जारी की गई है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के कार्यकाल की समाप्ति के संबंध में राज्यपाल की ओर से अधिसूचित किए जाने के पश्चात विधानसभा सचिवालय और संसदीय कार्य विभाग, मंत्रालय, अटल नगर रायपुर को इस जानकारी से अवगत करा दिया है।
dharmpath.com dharmpath