जर्मन लीग : रिबेरी के गोल से जीता बायर्न

म्यूनिख (जर्मनी), 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्थानापन्न के तौर पर मैदान पर आए फ्रैंक रिबेरी द्वारा अंतिम समय में किए गए गोल की मदद से एफसी बायर्न म्यूनिख ने बुधवार को खेले गए जर्मन लीग मुकाबले में आरबी लीपजिग को 1-0 से हरा दिया।

जर्मन लीग तालिका में अभी बोरूसिया डार्टमंड सबसे ऊपर है। इस जीत से हासिल तीन अंकों के साथ बायर्न ने 33 अंकों के साथ बोरूसिया से नजदीकी बढ़ा ली है।

यह बायर्न की लगातार चौथी जीत है। इस हार के बाद भी लीपजिग ने 28 अंकों के साथ चौथा स्थान बनाए रखा है।

जर्मन लीग के अन्य मुकाबलों में श्हाल्के को बायेर लेवरकुसेन के हाथों 1-2 से हार मिली। श्हाल्के 15 अंकों के साथ लीग तालिका में 14वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493