हर्षवर्धन श्रृंगला अमेरिका में भारत के नए राजदूत

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। वर्तमान में बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त हर्षवर्धन श्रृंगला को गुरुवार को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच के अधिकारी हैं। श्रृंगला के जल्द ही अपना कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

श्रृंगला, अमेरिका में नवतेज सरना का स्थान लेने जा रहे हैं। सरना 2018 के अंत में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

श्रृंगला अपने 34 साल के राजनयिक करियर में भारत व विदेश में कई पदों पर रहे हैं।

बांग्लादेश में उच्चायुक्त रहने से पहले उन्होंने थाईलैंड में भारत के राजदूत के तौर पर सेवाएं दी थीं।

श्रृंगला ने फ्रांस में यूनेस्को, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में, वियतनाम, इजरायल व दक्षिण अफ्रीका में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

श्रृंगला मंत्रालय के नई दिल्ली मुख्यालय में संयुक्त सचिव (महानिदेशक) के रूप में सेवा दे चुके हैं, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार व मालदीव के मामलों की जिम्मेदारी निभाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493