मोदी जीएसटी पर अब कांग्रेस के सुझाव को लागू कर रहे : राहुल

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उनकी पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीएसटी मुद्दे पर ‘झटका’ दिया है और मोदी अब कांग्रेस द्वारा पूर्व में दिए गए सुझाव को लागू करना चाहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार फिर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कहा।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “कांग्रेस ने आखिरकार नरेंद्रजी को ‘गब्बर सिंह टैक्स’ पर गहरी नींद से जगा दिया है। हालांकि अभी भी सुस्ती बनी हुई है लेकिन अब वह उसे क्रियान्वित करना चाहते हैं, जिसे उन्होंने पहले कांग्रेस पार्टी का ‘महा बेवकूफी भरा विचार’ कहा था। देर आए दुरुस्त आए नरेंद्रजी!”

प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई में एक समारोह कहा कि सरकार 99 फीसदी सामानों को 18 फीसदी जीएसटी स्लैब में या उससे नीचे लाने के बारे में विचार कर रही है।

राहुल की जीएसटी पर यह टिप्पणी मोदी के बयान के दो दिनों बाद आई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493