रीवा गांगुली दास बांग्लादेश में नई भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त

नई दिल्ली, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) की वर्तमान निदेशक रीवा गांगुली को गुरुवार को बांग्लादेश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, रीवा गांगुली दास भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) की 1986 बैच की अधिकारी हैं। दास के जल्द ही अपना कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

रीवा गांगुली दास, हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह लेंगी। श्रृंगला को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

रीवा गांगुली दास दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीतिशास्त्र में परास्नातक हैं। वह आईएफएस में शामिल होने से पहले दिल्ली विश्वविद्यालय में लेक्चरर थीं।

दास की पहली तैनाती स्पेन में थी। इसके बाद वह मंत्रालय के नई दिल्ली मुख्यालय में थी। उन्होंने बाह्य प्रचार, नेपाल व पासपोर्ट/वीजा कार्य में सेवाएं दी हैं।

दास ने ढाका में भारतीय उच्चायोग में सांस्कृतिक शाखा के प्रमुख के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493