मप्र : छिंदवाड़ा के जिला पंचायत के सीईओ को हटाया (संशोधित)

भोपाल, 20 दिसंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही कमलनाथ के संसदीय क्षेत्र के नौकरशाहों में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को हटा दिया गया है।

राज्य शासन ने छिंदवाड़ा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ऋषि गर्ग को अपर आयुक्त, जनजातीय कार्य विकास विभाग पदस्थ किया गया है। नया सीईओ अनुराग सक्सेना को बनाया गया है।

इससे पहले छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को बीते दो दिनों में बदला गया है, अब जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिाकरी को हटाया गया है। छिंदवाड़ा का नया सीईओ राजस्व विभाग के उप सचिव अनुराग सक्सेना केा बनाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493