औंग थाना क्षेत्र में विगत कुछ महीनों से डीजल चोर गिरोह सक्रिय है जो पुलिस की मिलीभगत से इंडियन ऑयल के टैंकरों से डीजल चोरी कर पेट्रोल पंप मालिकों को लाखों का चूना लगा रहा है। डीजल चोरी करने का जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। औंग प्रधान द्वारा पुलिस की मिलीभगत और मंत्री के चहेते थाना प्रभारी की वीडियो वायरल हुआ तो एसपी ने एसओ को लाइन हाजिर कर दिया।
एसपी ने बताया कि एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एसओ की भूमिका संदिग्ध थी, जिसे तत्काल प्रभाव से हटाते हुए दूसरे एसओ को तैनात कर दिया गया है।
dharmpath.com dharmpath