प्रदेश में नवगठित मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण की तिथि राज्यपाल से मुलाकात के बाद तय होगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया ने कहा कि चरणदास महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। महंत सक्ति से विधायक हैं।
पुनिया ने कहा कि जातिगत, सामाजिक समीकरण और वरिष्ठता के आधार पर 10 मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं। हालांकि, उन्होंने नामों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया।
dharmpath.com dharmpath