नियंत्रण रेखा पर भारत, पाकिस्तान के बीच भारी गोलीबारी, राजौरी में स्कूल बंद (लीड-1)

जम्मू, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाकिस्तानी सैनिकों के बीच सोमवार को भारी गोलीबारी हुई। इसके चलते प्रशासन ने आसपास के स्कूलों को बंद कर दिया।

जम्मू, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाकिस्तानी सैनिकों के बीच सोमवार को भारी गोलीबारी हुई। इसके चलते प्रशासन ने आसपास के स्कूलों को बंद कर दिया।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना व नागरिक सुविधाओं को लक्षित करने के लिए पाकिस्तानी सेना ने स्वचालित हथियारों व मोर्टारों का इस्तेमाल किया।

सूत्रों ने कहा, “पाकिस्तान की तरफ से नौशेरा सेक्टर के पीर बदासेर, लाम, केरी पुखरनी में सुबह करीब 9.30 बजे अकारण गोलीबारी और गोलाबारी की गई।”

रक्षा सूत्रों ने कहा, “हमारे जवानों ने मजबूती ेसे व प्रभावी रूप से इसका जवाब दिया। अंतिम समाचार मिलने तक फायरिंग जारी थी।”

राजौरी जिले में प्रशासन ने भारी गोलीबारी और गोलाबारी की वजह से ऐहतियात के तौर पर लाम, केरी, पुशरनी व पीर दादसेर गांव के पांच किमी के दायरे में सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493