लॉस एंजेलिस, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। पॉप गायक ब्रैंडन जेनर और उनकी पूर्व पत्नी लीया ने ब्रैंडन के परिवार के साथ मिलकर क्रिसमस का जश्न मनाया। दोनों का सितंबर में अलगाव हो चुका है, लेकिन उनकी दोस्ती अब भी बरकरार है।
सप्ताहांत में दोनों ने बै्रंडन के परिवार के साथ वक्त बिताया और क्रिसमस का जश्न मनाया।
एक ग्रुप फोटो में बैड्रन और लीया ब्रैंडन की मां लिंडा थॉम्पसन के साथ ही उनके भाई ब्रूडी और बर्ट जेनर और अपनी बेटी ईवा जेम्स (3) के साथ नजर आ रहे हैं।
वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, ब्रैडन (37) ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ” मिल्की वे में सबसे क्रिस्मसी लिविंग रूम में फैम (फैमिली) के साथ बेहतरीन वक्त।”
ब्रैंडन ने अपने जीवन में दो बहुत महत्वपूर्ण लोगों केटलिन जेनर और डेविड फोस्टर के साथ एक प्यारी तस्वीर भी साझा की।
dharmpath.com dharmpath