रॉबिन थिक ने प्रेमिका संग सगाई की

लॉस एंजेलिस, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक रॉबिन थिक ने अपनी गर्भवती प्रेमिका अप्रैल लव गैरी से सगाई कर ली है।

लव गैरी (23) ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर सगाई की घोषणा की।

प्रेमिका की ब्लैक एंड व्हाईट तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘यस यस 1000 एक्स यस’। इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा की, जिसमें 41 वर्षीय थिक एक पारिवारिक डिनर के बीच घुटनों के बल झुके हुए नजर आ रहे हैं।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, दोनों 1 मार्च को दूसरी बच्ची के स्वागत के लिए तैयार हैं। इस दिन उन्होंने दिवंगत पिता एलन थिक का भी जन्मदिन है। उनकी 10 महीने की मिया लव नाम की बेटी भी है।

थिक पहली पत्नी अभिनेत्री पौला पैटन से एक 8 वर्षीया बेटे जूलियन फुएगो के पिता भी हैं।

उल्लेखनीय है कि फरवरी 2014 में अभिनेत्री से अलगाव के कुछ महीनों बाद चार बार ग्रैमी नामांकित हो चुके रॉबिन ने गैरी के साथ डेटिंग शुरू की।

पैटन ने अक्टूबर 2014 में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी और मार्च 2015 में उनका अलगाव हो गया। थिक और गैरी डेटिंग के एक वर्ष बाद माई 2015 के कान्स फिल्म फेस्टिवल में सार्वजनिक तौर पर नजर आए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493